देश

दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश, फिर बरसेंगे बदरा; बदलेगा मौसम

 नई दिल्ली 
 दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात से लेकर सुबह तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। बुधवार को 11:30 बजे रात से लेकर गुरुवार को 2:30 बजे तक हल्की-हल्की फुहारों से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के कारण विजिबिलिटी और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार की तुलना में यह 3.4 डिग्री अधिक रहा। कोहरे की स्थिति में भी सुधार देखने को मिली है। सफदरजंग और पालम इलाके में विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई है। आपको बुधवार को यह सिर्फ 50 मीटर के करीब थी। मौसम विभाग ने एक अपने ताजा अपडेट्स में कहा, 'पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।' विभाग ने न्यूनत तापमान में इजाफा होने की बात भी कही है।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 12 अक्टूबर 2022 को 0.4MM बारिश हुई थी। इसके 91 दिनों के बाद देश की राजधानी में बादल बरसे हैं। इससे पहले 24 जनवरी 2018 से लेकर 7 अप्रैल 2019 तक यानी 72 दिनों तक बारिश नहीं हुई थी। 

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तापमान की ऐसी स्थिति शुक्रवार तक बनी रह सकती है। शनिवार से हवा का रुख बदलने के कारण तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी।

Related Articles

दो दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में सूखे से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, इस बार पहाड़ों पर बारिश या बर्फ न पड़ने से गर्मी में जलस्तर घट सकता है। बारिश के बाद भीषण ठंड के प्रकोप से राहत मिल सकती है। 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button