मध्यप्रदेश

MP के भिंड में पूर्व सरपंच की हत्या, जमीन विवाद और चुनावी रंजिश बताई जा रही वजह

भिंड.

गोहद थाना अंतर्गत खितौली गांव में रविवार सुबह पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सैय्यद वली की दरगाह के पास हुई, जहां जमीन और पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद के बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है।

गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को स्वजन तत्काल गोहद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतघोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

शब्बीर को भानजों ने रोक लिया
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय शब्बीर खान पुत्र सोहराब खान निवासी खितौली, वर्ष 2015 से 2022 तक ग्राम पंचायत खितौली के सरपंच रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित सैय्यद वली की दरगाह पर गए थे। इसी दौरान वहां उनके भानजे हफीज खान और फरमान खान मिल गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार जमीन और पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

चाचा शब्बीर पर तान दिया कट्टा
विवाद बढ़ने पर आरोप है कि भानजों ने शब्बीर खान पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल गोहद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जमीन एवं पुरानी रंजिश का मामला –
गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रारंभिक जांच में जमीन एवं पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
– नरेंद्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी गोहद

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button