Breaking Newsबिहार

जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

रांची

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अगले तीन दिनों के मौसम को लेकर अपडेटे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। पलामू और आसपास के जिलों का तापमान 39 डिग्री पार कर गया है। राज्य में अगले दो दिन और तापमान बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। इसके बाद झारखंड में अगले तीन दिन तक मौसम में बड़े बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इससे उमस बढ़ सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 से 12 जून तक कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

इधर, राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जबकि राज्य के अन्य जिलों में गुमला और सरायकेला में हल्की बारिश हुई। सरायकेला में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। अब मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश और कुछ जिलों में भीषण गर्मी का अपडेट दिया है।

Related Articles

रांची का पारा पहुंचा 33.6 : रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जोकि पिछले 24 घंटों की तुलना में मामूली कम है। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। वहीं, पलामू का तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह राज्य में सबसे अधिक रहा। गढ़वा में अधिकतम तापमान 38.4 और कोल्हान के सरायकेला में 38.2 डिग्री रहा।

झारखंड के मौसम को लेकर अपडेटे देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषे आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में बदलाव होने की संभावना कम है। इसके उमस की गर्मी बढ़ सकती है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button