खेल

टाटा स्टील 25 के दौड़ में किस्सा ने पुरुष और केबेडी ने महिला वर्ग का खिताब जीता

कोलकाता.
इथियोपिया की सुतूम केबेडी ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25के (25 किलोमीटर की दौड़) के नौवें सत्र में महिलाओं का ताज बरकरार रखा तो वहीं युगांडा के स्टीफन किस्सा ने रविवार को यहां पुरुषों की दौड़ में गत चैंपियन कीनिया के डेनियल एबेन्यो पर जीत हासिल की। भारतीय एलीट धावकों ने भी इस दूरी की पहली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड स्तर के रेस में शानदार प्रदर्शन किये। गुलवीर सिंह ने नये मीट रिकॉर्ड के भारतीय पुरूषों का खिताब जीता। महिला वर्ग में संजीवनी शीर्ष भारतीय रहीं।

विभिन्न श्रेणियों में 20,500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। केबेडी ने एक घंटा 19:17 मिनट के समय के साथ अपने खिताब का बचाव किया। कीनिया की विओला चपेंगेन दूसरे और बहरीन की दिसी जिस्सा महिलाओं में तीसरे स्थान पर रही। किस्सा ने एक घंटा 12.55 मिनट के साथ पुरुषों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि गत चैम्पियन डेनियर एबेन्यो उनसे चार सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे। एंथोनी किपचिरचिर ने कांस्य पदक जीता।

भारतीयों में 26 साल के गुलवीर ने एक घंटा 14:10 मिनट के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया। सावन बेरवाल एक सेकेंड के अंतर से भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में 28 साल की संजीवनी ने पांच मिनट का सुधार करते हुए एक घंटे 29:08 सेकेंड का समय लिया। भारतीय महिलाओं में लिली दास (एक घंटा 30:58 सेकेंड) और कविता यादव (एक घंटा और 32:19 मिनट) ने अगले दो स्थान हासिल किये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button