देश

धूम-धाम से मनाया जा रहा है काटी बिहू पर्व

असम प्रदेश में बिहू पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानि 18 अक्टूबर 2022 (Kati Bihu 2022 Date) के दिन यहां काटी बिहू पर्व मनाया जा रहा है। असमिया कैलेंडर के अनुसार यह पर्व काटी मास में मनाया जाता है। इस पर्व को कंगोली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं क्या है इस त्योहार का महत्व और किस तरह मनाया जाता है यह पर्व

महत्व

बता दें कि असम में तीन बार बिहू पर्व मनाया जाता है। भोगाली या माघ बिहू जो जनवरी महीने में मनाया जाता है। इसके बाद रोंगाली या बोहाग बिहू अप्रैल मास में और अंत में कोंगाली या काटी बिहू अक्टूबर महीने में मनाया जाता है।

अक्टूबर महीने में मनाया जाने वाले कोंगाली बिहू के पीछे यह कारण है कि रोंगाली बिहू के समय यहां खेतों में अनाज का उत्पादन किया जाता है। काटी बिहू पर्व तक गोदामों में अनाज खत्म होने लगता है और अन्न के आभाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में कोंगाली यानि गरीबी को दूर करने के लिए और माघ बिहू के समय तक अच्छा पैदावार हो इसकी कामना करते हुए यह पर्व मनाया जाता है।

Related Articles

तुलसी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है

काटी बिहू के दिन लोग खासकर किसान अपने खेतों को देखने के लिए जाते हैं। रात के समय तुलसी की पूजा की जाती है और खेत, बगीचा व तुलसी के सामने दीपक जलाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है और उनसे अच्छी फसल की कामना की जाती है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button