
मुंबई
कनिका माहेश्वरी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सक्सेस 'दीया और बाती हम' से मिली।कनिका इन दिनों 'सहर होने को है' में अपने निगेटिव कैरेक्टर को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में रहती है। कनिका ने हाल ही में हॉटरफ्लाई संग बातचीत में अपनी जिंदगी के कई अलग पहलुओं पर बात की. उन्होंने बताया कि बचपन में उनके कपड़े पहनने पर भी कई तरह की पाबंदियां थीं।
कनिका ने बताया- बचपन से ही ये बात बोली गई कि अरे अंदर ब्लैक कलर नहीं पहन सकते हो. रेड कलर नहीं पहन सकते, क्योंकि दिखेगा, लोगों का क्या लगेगा।
'कपड़ों के अंदर (अंडरगार्मेंट्स) किस कलर के पहनते हैं, वो भी लोगों के लिए एक इश्यू हो सकता है, इसलिए कलर बदलना पड़ता है। 'अगर व्हाइट ड्रेस पहनी है तो रेड कलर की ब्रा नहीं पहन सकते, क्योंकि फिर लोग आपको अलग नजर से देखते हैं। कनिका ने यह भी कहा कि समाज के प्रेशर में आकर उन्होंने बहुत जल्दी शादी कर ली थी। एक्ट्रेस बोलीं- मैंने शादी बहुत जल्दी कर ली थी ये सोचकर कि लोग क्या कहेंगे? फिर ये सोचने लगी कि शादी के इतने साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ, तो लोग क्या कहेंगे?
पति ने कहा कि मेरे दोस्तों के बेबीज हो गए. मुझे तो बड़ा अजीब लगता है. सास ने कहा बच्चे होने से प्यार बढ़ता है. लड़ाइयां कम होती हैं। कनिका बोलीं कि लोग क्या कहेंगे का सोचकर उन्होंने बच्चा भी कर लिया था. कनिका अब एक बेटे की मां हैं. वो अपने बेटे के काफी क्लोज हैं।






