राजनीति

कमलनाथ ने आज से शुरू किया चुनाव प्रचार

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज से चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने आज सिवनी के गोपालगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को लेकर गारंटी दी। यहां पर कांग्रेस ने आनंद पंजवानी को उम्मीदवार बनाया है। उनका भाजपा उम्मीदवार दिनेश राय मुनमुन से मुकाबला है।

यहां पर नाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस यहां से जीतने जा रही है। कांग्रेस जो वादे करती है उसे हर हाल में पूरा करती है। नाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। भाजपा झूठे वादे करती है, लेकिन हमने झूठे वादे नहीं किए है। हमारी सरकार बनी थी तो इस जिले के भी किसानों के कर्ज माफ किए गए थे। अब फिर सरकार बनेगी तो किसानों की जिंदगी बदलने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button