देश

कर्नाटक में कलयुगी बेटे की करतूत; मां को जिंदा जलाया, पिता को दे रहा जान से मारने की धमकी

 बेंगलुरु
बेंगलुरु में एक दंपती के गोद लिए बेटे ने अपनी मां को जिंदा जला दिया और अब लगातार अपने पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बेंगलुरु, एएनआईएस। बेंगलुरू में हॉलीवुड फिल्म 'ऑर्फन' से मिलती-जुलती एक घटना सामने आई है। दरअसल, बेंगलुरु में एक दंपती ने एक अनाथ बच्चे को गोद लिया था, उस बच्चे ने अपनी मां को ही आग के हवाले कर दिया और अब पिता को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तम कुमार के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ और उसकी पत्नी के बच्चे नहीं थे, इसलिए उन्होंने आरोपी को गोद लिया था।

2018 में मां को जान से मार डाला
हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी उत्तम कुमार ने अपने माता-पिता का अनादर करना शुरू कर दिया और उनसे नफरत भी करने लगा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम कुमार ने साल 2018 में ही अपनी दत्तक मां को आग में जिंदा जला दिया था, जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रिहा होने के बाद उसने अपने पिता को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया था।

Related Articles

 
पिता को जान से मारने की धमकी
पीड़ित पिता मंजूनाथ ने पुलिस को बताया कि उनके पास पांच घर है जिसमें किराएदार रहते हैं, इनका बेटा चाहता है कि किराए के पैसे उसे दिए जाए। जब मंजूनाथ ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी किरायेदारों के पास गया और उन्हें हथियार दिखाकर धमकी दी कि वे किराया सिर्फ उसे ही दिया करें। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो उसने ड्रामा शुरू हो गया। सदाशिवनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button