छत्तीसगढ़रायपुर

जेपी नड्डा का रायपुर में रोड शो: हजारों कार्यकर्ताओं संग निकले BJP अध्यक्ष…

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रोड शो शुरू हो गया है। तेलीबांधा से यह रोड शो भाजपा कार्यालय यानी एकात्म परिसर तक निकलेगा। रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी हैं। इसके बाद नड्‌डा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की सभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

जेपी नड्‌डा का स्वागत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक अंदाज में किया जा रहा है। इसके लिए सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों के दल पहुंचे हैं। एयरपोर्ट के बाहर ये दल मस्ती में झूमते रहे और पारंपरिक गीतों के साथ थिरकते हुए नड्‌डा का स्वागत किया।

भाजपा का कार्यालय ऐसे सजाया गया है मानों दीवाली हो, गेंदे के फूल की लड़ियां और केले के पत्ते लगाए गए हैं। कार्यालय में स्वागत के लिए नगाड़े बजाए जा रहे हैं। पार्टी के इस सियासी केंद्र में रेड कारपेट बिछाया गया है। यहां रोड शो के बाद नड्‌डा कुछ देर स्थानीय नेताओं से मिलेंगे।

​​​​​​​बृजमोहन ने बताया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोश से भरा है। जहां-जहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला गुजरेगा वहां पूरे रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता बाइक पर आगवानी करते हुए दीनदयाल उपाध्याय चौक से भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर तक जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे। हर जगह स्वागत के लिए दो हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। 15 स्थानों पर स्टेज को सजाया गया है।

इस दौरान मानव श्रृंखला के रुप में जनता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जो गुलाब की पंखुड़ियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बीजेपी के पोलिंग बूथ स्तर के अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, सह प्रभारी समेत 50 हजार कार्यकर्ता साइंस कॉलेज के मैदान में मौजूद रहेंगे। रोड शो के प्रभारी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि ऐसा रोड शो और स्वागत होगा जो रायपुर शहर में कभी नहीं हुआ । 50 से भी ज्यादा नर्तकों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

इन जगहों पर स्वागत की तैयारी
सबसे पहले माना एयरपोर्ट पर अभनपुर विधानसभा और माना मंडल के कार्यकर्ता नड्डा का स्वागत करेंगे। इसके बाद दिनदयाल उपाध्याय चौक (तेलीबांधा थाना) पर आरंग विधान सभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। अंडर ब्रिज के ऊपर महासमुंद जिले के कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करेंगे। जैतखाम के सामने (तेलीबांधा) रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। मरीन ड्राइव (तेलीबांधा चौक) पर रायपुर उत्तर के कार्यकर्ता तो भगतसिंह चौक पर धरसींवा विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

वहीं स्वर्ण जयंती तिराहा (गांधी उद्यान) में भाठापार और साक्षरता चौक (राजभवन तिराहा) पर बलौदाबाजार विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। अंबेडकर चौक (कलेक्टर चौक) पर महिला मोर्चा रायपुर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे तो नगर घड़ी चौक पर धमतरी जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। शास्त्री चौक (डीकेएस के सामने) रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता तो चावला पट्रोल पंप के पास (कचहरी चौक) पर अधिवक्ता और डॉक्टर्स स्वागत करेंगे। मेकाहारा चौक (मरही माता मंदिर टर्निंग) पर रायपुर पश्चिम विधानसभा तो एकात्म परिसर (रजबंधा मैदान) पर मोर्चा और प्रकोष्ठ के लोग अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button