बिहार

दुमका लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी नलिन सोरेन ने किया नामांकन, बोले- जनता उनके साथ है वो झामुमो को ही चुनेगी

दुमका
दुमका लोकसभा सीट के लिए झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दिया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलिन सोरेन ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है। जनता उनके साथ है। वो फिर से एक बार जेएमएम को ही चुनेगी। वहीं, नलिन सोरेन के नामांकन के समय स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में नलिन सोरेन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। बता दें कि नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से विधायक हैं और जेएमएम के वरिष्ठ नेता हैं। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से 7 बार के विधायक हैं। पिछली बार जेएमएम की तरफ से इस सीट पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button