बिहार

JMM ने BJP पर बोला हमला, कहा- 3 चरणों के चुनाव ने बता दिया कि परिणाम क्या होगा, हिंदू मुस्लिम करने में जुटी है भाजपा

रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि तीसरा चरण भी खत्म हो गया है और तीसरा चरण के मिजाज ने बता दिया कि इस बार का चुनाव परिणाम क्या होगा। इसलिए प्रधानमंत्री घबरा गए है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चाईबासा और गुमला के बसिया के जनसभा में देखने को मिल गया। भाजपा एक ओर हिंदू मुस्लिम करने में जुटी है। हज यात्रा को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शॉर्ट नोटिस दिया गया। ऐसी क्या मजबूरी आ गई। चुनाव आयोग के संज्ञान में सब कुछ हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने कहा था हमें धर्म भी देखना है पर्व भी है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 13 तारीख को पहला चरण में झारखंड में चुनाव शुरू हो जाएगा। वही बाबूलाल मरांडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरना धर्म कोड पर क्यों नहीं बोल रहे है। सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड के 4 चरण तय करेगा। झारखंड के 14 में से एक भी सीट भाजपा के जीतने नहीं देंगे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button