बिहार

Jharkhand: झारखंड में सामने आया दुष्कर्म का एक और मामला; छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ रेप

हुसैनाबाद/पलामू.

झारखंड के पलामू में एक 21 वर्षीय छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ उसके सह-कलाकारों ने दुष्कर्म किया। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के ठीक कुछ दिन बाद की है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। डांसर को उसके तीन सह-कलाकारों ने कार में पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, पीड़िता को पलामू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।" यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पास शनिवार की रात में घटी। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि महिला डांसर छत्तीसगढ़ से यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। कुछ कारणों से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया, जिसके बाद वह अपने सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। हुसैनाबाद जाने के दौरान महिला को कार में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद सह-कलाकारों ने उसका दुष्कर्म किया और बीच सड़क पर उसे बेहोश छोड़कर वहां से चले गए। रविवार को पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने दो को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे की तलाश जारी है।

Related Articles

बता दें कि इससे पहले दुमका जिले में एक स्पैनिश महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला अपने पति के साथ यहां आई थी और एक तंबू में रूकी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार अन्य की तलाश जारी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button