छत्तीसगढ़

जवान ने खुद को मारी गोली: पारिवारिक विवाद से था परेशान…

कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जवान ने खुद को थाने में बने बैरक के अंदर गोली मारी है। इससे जमीन पर खून बिखर गया था। आस-पास के लोग तुरंत ही गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत का कहना था कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का था। उन्होंने बताया था कि हमने गढ़चिरौली में सीआरपीएफ के अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की थी।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button