Uncategorized

जम्मू के मेयर-डिप्टी मेयर ने की इस्तीफे की घोषणा, सोमवार को सौंपेंगे त्यागपत्र

 जम्मू। कठुआ और उधमपुर नगर निकाय में उठापटक के बीच जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने इस्तीफ की घोषणा कर दी है। इसको लेकर अमर सिंह क्लब में बीजेपी पार्षदों और नेताओं के बीच कई घंटे से मंथन चल रहा था। इस बदलाव को विधानसभा चुनाव के सुगबुगाहट के बीच बड़ा अहम माना जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर ने पार्टी में अपनी भूमिका निभाने की बात की है। इसलिए बदलाव किया गया है। फिलहाल जम्मू नगर निगम में मेयर पद पर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पद पर पूर्णिमा शर्मा काबिज हैं। 

इस्तीफे की घोषणा के बाद मेयर चंद्रमोहन ने कहा कि संगठन ने उन्हें आम कार्यकर्ता ने इस पद तक पहुंचाया। अब वह चाहते हैं संगठन के लिए पूर्ण तरीके से कार्य किया जाए। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों से भाजपा पार्षदों और मेयर के बीच तनातनी चल रही थी। 

एक साल कार्यकाल बाकी 

जम्मू नगर निगम के चुनाव अक्तूबर 2018 में हुए थे। नवंबर में मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी हुई थी। शहर के कुल 75 वार्डों में से भाजपा को 43 सीटें मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस को 14 सीटें पर ही संतोष करना पड़ा था। 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button