खेल

IPL 2023: पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ा एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर, मिली ये अहम जिम्मेदारी

 नई दिल्ली 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का आगाज होने में अभी कई महीने बाकी हैं लेकिन फ्रेंचाइजी अभी से तैयारी में जुटी हैं। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। जोशी स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि पीबीकेएस के कोचिंग स्टाफ में जोशी दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को बैटिंग कोच के रूप में फिर से अपने साथ जोड़ा।

पीबीकेएस ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।'' 52 वर्षीय जोशी ने भारत के लिए 1996 से 2001 तक 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 41 और 69 विकेट झटके। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए दो दशक तक खेलने वाले जोशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का भी प्रतिनिधित्व किया है। वह पूर्व चीफ सेलेक्टर भी रह चुके हैं। 

जोशी अब तक कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद- असम के अलावा ओमान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसी टीम के स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में काम किया है। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस हैं। चार्ल लैंगवेल्ट को गेंदबाजी कोच जबकि ब्रैड हैडिन को सहायक कोच बनाया गया है। पंजाब की टीम नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। पंजाब ने मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद ओपनर शिखर धवन को आईपीएल 2023 के लिए कप्तान बनाया है। 
 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button