खेल

IPL में जुड़ेंगी 2 नई टीमें? पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे, 8,000 करोड़ से ज्यादा की लग सकती है बोली

मुंबई 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी 2028 सीजन से कम से कम दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की संभावना तलाश रहा है।

दरअसल, 'मिंट' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्तार के लिए पुणे और वडोदरा सबसे पसंदीदा शहरों के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम चयन में बदलाव भी संभव है।

Related Articles

$1 बिलियन से अधिक हो सकती है नई टीमों की वैल्यूएशन
IPL का यह बड़ा विस्तार अगले मीडिया राइट्स साइकिल (2028 से 2032) के दौरान देखने को मिल सकता है। घरेलू बिजनेस घरानों और अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्मों (जैसे यूरोपीय बायआउट फंड 'परमीरा', अमेरिकी फैमिली ऑफिस और मिडिल ईस्ट के सॉवरेन वेल्थ फंड) की भारी दिलचस्पी के कारण, प्रत्येक नई फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर (1 बिलियन डॉलर) को पार कर सकता है। हाल ही में RCB और RR जैसी टीमों में हुए बड़े निवेशों ने लीग की ब्रांड वैल्यू को और मजबूत किया है।

नई टीमों में निवेश करने के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म, पश्चिम एशिया के सोवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी फैमिली ऑफिस और भारतीय व्यावसायिक घराने रुचि दिखा रहे हैं। निवेशकों की सूची में प्राइवेट इक्विटी फर्म पर्गमिला का नाम भी जुड़ा है।

दो नई टीमें जोड़ने की यह चर्चा आईपीएल के आगामी मीडिया राइट्स चक्र (सन् २०२८-२०३२) से जुड़ी है। इससे पहले सन् २०२३-२०२७ के लिए मीडिया राइट्स ६.२ बिलियन डॉलर में बिके थे।

टीमों की संख्या बढ़ाने से पहले बीसीसीआई को खिलाड़ियों की उपलब्धता, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और ब्रॉडकास्टर्स की रुचि जैसे विषयों पर गहन विचार करना होगा। नई टीमें जुड़ने से मैचों की संख्या बढ़ेगी, जिससे प्रसारण खर्च भी बढ़ सकता है।

पुणे शहर से इससे पहले भी दो आईपीएल टीमें मुकाबला कर चुकी हैं। पुणे वारियर्स इंडिया ने सन् २०११ से २०१३ तक लीग खेला था। इसके बाद सन् २०१६ और २०१७ में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने आईपीएल में भाग लिया था। सन् २०१७ के सीजन में यह टीम फाइनल तक पहुंचकर मुंबई इंडियंस से केवल १ रन से पराजित हुई थी।

वडोदरा और पुणे ही क्यों हैं रेस में आगे?
वडोदरा (गुजरात): यह शहर गुजरात को एक बड़े 'स्पोर्टिंग हब' के रूप में स्थापित करने की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षाओं के बीच, अहमदाबाद के पास स्थित वडोदरा बुनियादी ढांचे के मामले में तेजी से उभर रहा है।

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे का आईपीएल से पुराना नाता रहा है। यह शहर पहले भी 'पुणे वॉरियर्स इंडिया' (2011-2013) और 'राइजिंग पुणे सुपरजायंट' (2016-2017) जैसी टीमों का घरेलू मैदान रह चुका है, जिसके चलते यहां क्रिकेट का एक स्थापित इकोसिस्टम मौजूद है।

पुणे और वडोदरा क्यों हैं दावेदार?
पुणे का आईपीएल से पुराना रिश्ता रहा है। इस शहर ने पहले पुणे वॉरियर्स इंडिया और राइजिंग पुणे सुपरजायंट जैसी टीमों की मेजबानी की है। पुणे वॉरियर्स 2011 से 2013 तक लीग का हिस्सा रही थी। इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। टीम 2017 में फाइनल तक भी पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस से एक रन से हार मिली थी।

वहीं वडोदरा को गुजरात में क्रिकेट के एक नए केंद्र के तौर पर देखा जा रहा है। यह शहर अहमदाबाद से करीब 110 किलोमीटर दूर है। ऐसे में वडोदरा में भी आईपीएल टीम के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वहां नया क्रिकेट स्टेडियम भी है, जहां WPL के मुकाबले होने हैं।

एक नई टीम की कीमत 1 अरब डॉलर से ज्यादा?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 अरब डॉलर यानी करीब 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। कई भारतीय कारोबारी समूहों के अलावा विदेशी निवेशक भी इन संभावित टीमों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

निवेशकों में प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा, पश्चिम एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी फैमिली ऑफिस और बड़े भारतीय कारोबारी समूहों के नाम शामिल बताए गए हैं। कुछ निवेशक पूरी फ्रेंचाइजी खरीदने के बजाय उसमें हिस्सेदारी लेने पर भी विचार कर सकते हैं।

मीडिया राइट्स से रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद
आपको बता दें कि साल 2023-2027 के IPL मीडिया राइट्स से BCCI को करीब 48,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम मिली थी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2028 से शुरू होने वाला अगला साइकिल इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

2021 में लखनऊ (RP-SG ग्रुप) और अहमदाबाद (CVC कैपिटल) के शामिल होने के बाद से लीग में 10 टीमें खेल रही हैं, और अब 2028 से यह संख्या बढ़कर 12 होने की पूरी उम्मीद है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button