देशनई दिल्ली

आज मनाया जा रहा ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे

11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है। जिससे वो अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ ही अपने सपनों को भी पूरे कर सकें। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन, जानें यहां।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत एक एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ के प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। इस संगठन ने “क्योंकि मैं एक लड़की हूं” नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा और 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय की गई और 2012 से हर साल यह मनाया जाने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय बालिक दिवस 2022 की थीम

साल 2022 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- ‘अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य’ (Our Time is now- our rights, our Future)

Related Articles

अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस मनाने का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को दुनिया के 50 से ज्यादा देशों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की ओर लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है। दुनिया के सभी देशों में स्त्री को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, भाषण दिए जाते हैं और एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स भेजकर लोग अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button