मध्यप्रदेश

इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध हुआ फुल, खोले गेट

खंडवा
 प्रदेश में मानसून की सक्रियता से हो रही बारिश की वजह से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोल दिए गए हैं। इंदिरा सागर बांध के 12 गेटों से दो हजार क्यूसेक तथा पावर हाउस की टरबाइन से दो हजार क्युमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध के निचले क्षेत्र में कुल चार हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। इससे ओंकारेश्वर बांध के गेट भी खोलना पड़े है।

नर्मदा नदी की ऊपरी कछार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते तवा बांध के शुक्रवार को गेट खुले गए थे। बांध का जल स्तर नियंत्रित करने के लिए शनिवार को इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोल कर दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

निचले इलाकों में अलर्ट

Related Articles

वहीं आठो टरबाइनों को चला कर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। यहां से कुल चार हजार क्यूमेक्स पानी बांध से छोड़ा जा रहा है। विदित हो कि इंदिरा सागर बांध के इस माह में सात दिनों के अंतराल में दूसरी बार गेट खोले गए है। एनएचडीसी ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय की एक सप्ताह पूर्व आई भीषण बाढ़ की वजह से इंदौर- इच्छापुर राजमार्ग स्थित मोटर का का पुल जलमंगन हो गया था। बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त होने से अभी तक पुल से आवाज में शुरू नहीं हो सकी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button