देश

Digital Payment में भारत ने हासिल किया नया कीर्तिमान, ग्लोबल ट्रांजेक्शन में 46 प्रतिशत पहुंची हिस्सेदारी

नई दिल्ली
 डिजिटल पेमेंट में एक बार भारत ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। 2022 में दुनिया में हुए कुल डिजिटल रियल टाइम पेमेंट्स में 46 प्रतिशत भारत में हुए हैं। यह रैंकिंग में भारत के बाद आने वाले चार देशों में हुए कुल लेनदेन से भी अधिक है। भारत सरकार की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, 2022 में भारत में कुल 89.5 मिलियन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे, जो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक है।

भारत ने हासिल किया कीर्तिमान

आरबीआई की ओर से एक्सपर्ट्स ने एएनआई को बताया कि डिजिटल पेमेंट में भारत ने वैल्यू और वॉल्यूम में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है, जो दिखाता है कि भारतीय पेमेंट सिस्टम की विश्वनीयता को दिखाता है।MyGovIndia की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया कि डिजिटल पेमेंट में भारत का दबदबा बना हुआ है। डिजिटल पेमेंट को व्यापाक रूप से अपनाने के कारण भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

डिजिटल पेमेंट में टॉप 5 देश?
89.5 मिलियन रियल टाइम पेमेंट के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप है। इसके बाद 29.2 मिलियन के साथ ब्राजील दूसरे, 17.6 मिलियन के साथ चीन तीसरे, 16.5 मिलियन के साथ थाइलैंड चौथे और 8 मिलियन के साथ साउथ कोरिया पांचवें नंबर पर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button