खेल

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच का नतीजा मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में निकल आया। भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह घर पर पहली बार भारत ने 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में पंजा खोला और मैच में कुल 11 विकेट निकाले। इसी मैदान पर वे एक पारी में 10 विकेट भी निकाल चुके हैं।

भारत की शर्मनाक हार
वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 10वां झटका लगा और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 25 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button