Breaking Newsबिहार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि 1.11 करोड़ लोगों के खाते में सीएम नीतीश ने की ट्रांसफर

पटना

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि को एक करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में आज 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिले। सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अणे मार्ग स्थित संवाद में 1227.27 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित कर दी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में महीने के 10 तारीख को लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार ने क्या-क्या बातें कहीं…

हर महीने की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये चला जाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर महीना की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये चला जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने लालू राज की याद फिर से दिलाई। कहा कि 2005 से पहले क्या हुआ था? यह आपलोग सब जानते ही हैं। पहले उनलोगों ने क्या काम किया था। आपको याद दिलाते हैं हमलोगों ने ही काम किया था। पहले महिला को कोई पूछता था। पिछली सरकार ने महिलाओं के क्या किया? वह तो आपलोग जानते ही हैं। लेकिन, हमलोग आए तो महिलाओं के लिए काफी काम किया। 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। नौकरी में भी 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब देखिए महिलाएं कितनी खुश हैं।

Related Articles

सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराने का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button