बिहार

21 अप्रैल की उलगुलान न्याय महारैली में 14 राष्ट्रीय नेताओं का रांची में होगा जमाबड़ा, मंच पर होंगे एक साथ

रांची
21 अप्रैल की उलगुलान महारैली में झारखंड की राजधानी रांची में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश सिंह, सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव सहित 14 राष्ट्रीय स्तर के नेताओ का जुटान होगा। हालांकि इस उलगुलान महारैली में बंगाल की मुख्यमंत्री भाग नहीं लेंगी उनकी जगह उनके प्रतिनिधि के तौर पर राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन आएंगे।

बता दें कि 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को लेकर कांग्रेस भवन में इंडिया गठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। गठबंधन की ओर से आयोजित इस उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने को लेकर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा आरजेडी से कैलाश यादव और लेफ्ट पार्टी से सद्दाम खान मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि उलगुलान महा रैली में केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ उलगुलान किया जाएगा। वही सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2001 में मोराबादी मैदान में हुई ऐतिहासिक रैली से भी ज्यादा भीड़ इस उलगुलान न्याय महारैली में जुटेगी। इस न्याय महारैली को लेकर लोगों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। इस न्याय महारैली से केंद्र में पिछले 10 वर्षों से मौजूद तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ व इस सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button