मध्यप्रदेश

जबलपुर में खो खो गेम में बवाल, मैच रेफरी पर भड़के पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी, दिल्ली को जिताने का आरोप

जबलपुर 
खेलो इंडिया 2022 के खो-खो मुकाबले के दौरान यहां दो टीमों के खिलाड़‍ियों के बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खो-खो स्‍पर्धा में दिल्‍ली और बंगाल टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। तभी दिल्ली और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों के बीच अंक को लेकर कहासुनी हो गई। 

  इस दौरान पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों का आरोप था कि रेफरी द्वारा उनके खिलाड़ियों को बार-बार आउट दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली के खिलाड़ी आउट होने के बाद भी उन्‍हें आउट नहीं दिया जा रहा है। इस बात को लेकर पश्चिम बंगाल के कोच ने भी आपत्ति की। जिसके बाद माहौल गरमा गया और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों ने आकर खिलाड़ियों और कोच को समझाया और विवाद को शांत कराया। इस मैच में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 2 अंक से हरा दिया। इधर खो-खो संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। यह विवाद असमंजस की स्थिति से पैदा हुआ। हालांकि पश्चिम बंगाल द्वारा दिल्ली को जबरन जिताए जाने के आरोपों को संघ ने खारिज कर दिया। पश्चिम बंगाल के खो खो टीम के कैप्टन असीम सरकार ने कहा कि दिल्ली को जिताने के लिए पिछली बार खेलो इंडिया गेम में भी ऐसा ही हुआ था। वहां पर भी हमें जबरन आउट दिया गया ताकि दिल्ली जीत जाए। उन्होंने कंपटीशन मैनेजर सुमित भाटिया पर दिल्ली को जिताने का आरोप लगाया।
 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button