Breaking Newsबाज़ार

अडानी मामले की जांच में US रेग्युलेटर ने भारत से मांगी मदद, ₹2029 करोड़ का है मामला

नई दिल्ली
अमेरिका ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित ग्रुप के कई टॉप अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए भारत से मदद मांगी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की एजेंसी SEC ने भारत के कानून मंत्रालय से मदद मांगी है। यह मामला शेयरों में कथित हेराफेरी और 26.5 करोड़ डॉलर की घूसखोरी से जुड़ा है। अमेरिका का SEC अडानी ग्रुप की जाँच कर रहा है। SEC ने न्यूयॉर्क की एक अदालत को बताया कि गौतम और सागर अडानी को कोर्ट का नोटिस देने की कोशिश जारी है। दोनों भारत में रहते हैं।

पिछले साल ब्रुकलिन में फेडरल प्रॉसिक्यूटर्स ने अडानी और ग्रुप के कई अधिकारियों पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया था। यह रिश्वत अडानी ग्रीन एनर्जी से बिजली खरीदने के लिए दी गई थी। आरोप यह भी था कि अडानी ने अमेरिकी निवेशकों को गुमराह किया। उन्होंने कंपनी के भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के बारे में गलत जानकारी दी। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है। ग्रुप का कहना है कि वह सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।

क्या है मामला

SEC ने अपने अभियोग में कहा है कि गौतम अडानी, सागर अदानी और छह अन्य लोगों ने 2020 से 2024 के बीच भारत में सरकारी अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत दी। यह रिश्वत सोलर पावर के फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए दी गई थी। इन कॉन्ट्रैक्ट से 20 साल में 2 बिलियन डॉलर का मुनाफा होने का अनुमान था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button