बिहार

मंईयां सम्मान योजना के पैसे देने से मना किया तो ससुरालवालों ने कर दी हत्या

गढ़वा

झारखंड के गढ़वा से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल यहां एक महिला के लिए मंईयां सम्मान योजना मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि महिला ने मंईयां सम्मान योजना का पैसा ससुराल वालों को देने से मना कर दिया तो उन्होंने महिला को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय शकीना बीबी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक महिला के मायके वालों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शकीना बीबी के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद जब शकीना बीबी सोमवार को पैसे निकलावकर घर पहुंची तो ससुराल वालों ने पैसे मांगने शुरू कर दिए लेकिन उसने देने से मना कर दिया। केवल अपने पति को 500 रूपए दिए। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने  उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने शकीना बीबी के पति को तो दबोच लिया, पर ससुराल के अन्य लोग जो इस हत्या के आरोपी है वे फरार हो गए।

पति खुर्शीद अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वही जब शकीना बीबी के मायके वालों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के अन्य आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button