सेहत

 गुलाब की पंखुड़ी की तरह दिखाना है होंठ तो न करें ये गलती

महिला कोई भी हो, चाहे वो वर्किंग हो या घरेलू, या फिर शहरी हो या गांव की हो, सब के पास एक चीज उनके बैग में कॉमन मिलेगी और वो है लिपस्टिक। महिलाओं के लिए लिपस्टिक उनके आत्मविश्वास से भी रिलेट करती है। लिपस्टिक लगाने के बाद हर महिला के अंदर एक अच्छा दिखने का कॉन्फिडेंट बूस्ट होता है। अगर हम लिपस्टिक के टाइप की बात करें तो आज मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक मौजूद है। क्रीमी लिपस्टिक से लेकर मैट लिपस्टिक तक। इसी के साथ ही ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ लिक्विड लिपस्टिक भी अच्छा लुक आपको देती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मैट लिपस्टिक को लगाना आसान होता है, वहीं लिक्विड लिपस्टिक को अपने होंठो पर सेट करना थोड़ा ट्रिकी हो जाता है। आइये जानते हैं उन टिप्स और ट्रिक्स के बारें में जिनको अपनाकर आप लिक्विड लिपस्टिक को बड़े आराम से कैरी कर सकती हैं।

लिक्विड लिपस्टिक को कैसे लगाए ?
लिक्विड लिपस्टिक को लगाने से पहले यहां कुछ जरूरी बातें बताई जा रही हैं जिस पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे आपको लिक्विड लिपस्टिक लगाने में कोई दिक्कत पेश ना आए-

पहले एक्सफोलिएट नहीं करती है ?
लिपस्टिक लगाने से पहले आपको अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके होंठो की स्किन चिकनी हो जाती है। लिक्विड लिपस्टिक कई ऐसी भी होती है जो मैट फिनिश में आती है। एक्सफोलिएट ना करने से आपके होंठ रफ दिखाई देने लगते हैं। इसलिए, कोई भी लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले होठों की डेड स्किन को साफ कर लें। आप एक्सफोलिएट करने के लिए लिप स्क्रब से मसाज कर सतकी हैं।

लिपस्टिक कम मात्रा में ब्रश पर लें-
लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले आप उसकी मात्रा का ध्यान रखें, ब्रश पर लिक्विड लिपस्टिक कम रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक को स्पेस मिलेगा और वो आपके होठों पर अच्छे से सेट होगी, ज्यादा मात्रा में लिक्विड लिपस्टिक लेने से वो आपके होंठे पर एक्सट्रा लग जाएगी, जिससे आपके होंठ चिपचिपे लगेंगे।

अपने होंठों को मॉइश्चराज़ करें
लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले, होंठो को जरूर मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप लिप बाम या वैसलीन जेली का यूज कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि होंठों को मश्चराइज करने के करीब 2 से 5 मिनट के बाद ही लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करें। ऐसा करने से लिपस्टिक होंठों पर अच्छे से सेट हो जाएगी।

लिक्विड लिपस्टिक की कई लेयर ना लगाएं-
जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हों तो इस बात का जरूर खयाल रखें की लिपस्टिक कई लेयर में ना लगें। ऐसा करने से आपके होंठ कुछ वक्त के बाद खराब दिखने लगेगें। होंठों पर लिपस्टिक की परतें साफ पता चलने लगेंगी।

दोनों होठों को लिक्विड लिपस्टिक लगाकर रगड़े नहीं
जैसे ये आप की आदत में शुमार है,कि आप लिपस्टिक लगाने के बाद दोनों होंठो को रगड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा लिक्विड लिपस्टिक के साथ नहीं होता। होंठो पर लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आपने रगड़ा को आपका लिप पैची नजर आने लगेगा।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button