खेल

‘मैं हमेशा कर्जदार रहूंगा’, ये हैं ऋषभ पंत की जान बचाने वाले दो हीरो, क्रिकेटर ने खुद किया नाम का खुलासा

 नई दिल्ली 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले महीने सड़क हादसे में बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनकी कार दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। कार ने बाद में आग पकड़ ली। हादसे में पंत की जान बाल-बाल बची। उन्हें सिर, हाथ, कमर और पैर में चोट आई। पंत ने सोमवार को पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। पंत ने बताया की उनकी सर्जरी सफल रही। उन्होंने साथ ही अपने फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा। इतने ही नहीं पंत ने उन दो हीरो को भी याद किया, जिन्होंने हादसे का बाद उनकी जान बचाई।

पंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जाने बचाने वाले दो लड़कों की तस्वीर शेयर की और उनके नाम का खुलासा किया। दोनों लड़के पंत का हालचाल लेने के लिए अस्पताल भी जा जुके हैं। पंत ने लिखा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। लेकिन मैं इन दो हीरो को नहीं भूल सकता, जिन्होंने हादसे के दौरान मेरी मदद की। दोनों ने सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच सकूं। रजत कुमार और निशु कुमार आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं हमेशा आभारी और कर्जदार रहूंगा।'

Related Articles

पंत का फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत को प्राथमिक उपचार नारसन स्थित अस्पताल में दिया गया और फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। देहरादून में कई दिन रहने के बाद पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। गौरतलब है कि पंत को मैदान पर लौटने में लंबा समय लग सकता है। उनके ऑस्ट्रेलिया सीरीज के अलावा आईपीएल 2023 और अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button