छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

दंतेवाड़ा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष पथ संचलन, तथा बौद्विक कार्यक्रम जिला मुख्यालय में आयोजन किया जाता है। मकर सक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन / एकत्रिकरन कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने राष्ट्र भक्ति का भाव और देश समाज के लिये कुछ कर गुजरने के विचार भाव से हाथों में दंड लिये पूर्ण गणवेश व घोषदल के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन की शुरूआत नगर के मेंढका डबरा मैदान से 3 बजे सैकड़ों स्वयं सेवकों की उपस्थिति में किया गया।

संचलन पूर्व मैदान में सैकड़ों स्वयंसेवकों की उपस्थिति में ध्वज लगाया गया एवं संघ प्रार्थना की गई। तदोपरांत भगवा ध्वज हाथों में लिए पूरे अनुशासन के साथ तीन-तीन लाइन की कतार में नगर में पथ संचलन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर मातृ शक्तियों द्वारा स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में हमेशा की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण कर पथ संचलन हाईस्कूल मैदान पहुंचा। जहां अखड भारत की तस्वीर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्यनीय डॉ केशव बलिराम पंत हेडगेवार एवं संघ के द्वितीय सरसंघ चालक माधव सदाशिवराव गोलवरकर (गुरूजी) के छायाचित्र पर पुष्पहार चढ़ाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भगवा ध्वज के समक्ष प्रार्थना की गई। उसके पश्चात, सुभाषित, अमृत वचन, एकल गीत हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख शिवराम  समदरिया के द्वारा उद्बोधन दिया गया। उहोने संघ स्थापना पर प्रकाश डालते कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 2025 में 100 वां वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूर्ण होने जा रहा है, यह हम समस्त स्वयं सेवकों के लिए गौरव का क्षण होगा। उन्होने कहा कि शताब्दी वर्ष तक प्रत्येक गांव में शाखा हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर समाज के लिए कार्य करना ही स्वयं सेवकों का गुणधर्म है। विश्व शांति के लिए भारत का शक्ति संपन्न होना आवश्यक है। निश्चित तौर पर भारत विश्वगुरू बनकर समूचे विश्व का नेतृत्व करेगा।
पथ संचलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष माहरा समाज के जिला अध्यक्ष अमित नागेश ने कहा कि स्वयं सेवकों का अनुशासन ही संगठन की पहचान है। नागेश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति की भावना होना अति आवश्यक है क्योंकि हम सबके लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है। इस दौरान विभाग के संघ चालक जीतेंद्र सिंह भदौरिया एवं जिला संघचालक मायादीन गुप्ता भी मंचस्थ रहे।

Related Articles
KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button