दिल्ली

ब्रेकिंग: 15 नवंबर को 8 अरब हो जाएगी धरती पर इंसानों की आबादी

नई दिल्ली। 15 नवंबर को धरती पर मनुष्यों की आबादी 8 अरब हो जाएगी। वहीं वर्ष 2023 तक 8.5 अरब तक आबादी पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2100 तक धरती पर इंसानों की जनसंख्या 10.4 अरब तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

पिछले कुछ सालों में कई देशों की जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालांकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ व नौकरियों सहित अन्य क्षेत्रों में होने वाले नुकसान के चलते जनसंख्या वृद्धि पर कुछ हद तक अंकुश भी लग पाया है।

डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर को धरती पर मनुष्यों की आबादी 8 अरब हो जाएगी। वहीं वर्ष 2023 तक 8.5 अरब तक आबादी पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2100 तक धरती पर इंसानों की जनसंख्या 10.4 अरब तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

0.2050 में कितनी होगी मनुष्यों की आबादी

आने वाले दशकों में भी लगातार जनसंख्या में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2050 तक धरती पर बढ़ते-बढ़ते मनुष्यों की संख्या 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी। वहीं 65 साल और उससे अधिक आयु में वैश्विक जनसंख्या का हिस्सा 2022 में 10 प्रतिशत से बढ़कर 2050 में 16 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

72 सालों में 3 गुना बढ़ी आबादी

वर्ष 1950 से 2022 तक दुनिया की आबादी में लगभग 3 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। गत वर्षों में कोरोना महामारी ने भी जनसंख्या परिवर्तन के सभी तीन घटकों को प्रभावित किया है।

2021 में जन्म के समय वैश्विक जीवन प्रत्याशा गिरकर 71.0 हो गई। कुछ देशों में वायरस की लगातार लहरों ने गर्भधारण को प्रभावित करने के साथ ही जन्म की संख्या को भी प्रभावित किया है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button