धर्म

11 जनवरी बुधवार का राशिफल

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ च‍िंताएं मन में हो सकती हैं। आय में कम रहेगी।

वृष राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

 

कर्क राशि-संयत रहें। क्रोध से बचें।नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त हो सकता है।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। धनलाभ होगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यभार भी बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

 

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि भी होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। खान-पान के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

 

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा़पन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता भी रहेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक तनाव रहेगा। भाई-बहन का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में निराशा एवं अंसतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button