बिहार

झारखंड में रात के दौरान पड़ रही कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिलने के उम्मीद

रांची

झारखंड में रात के दौरान पड़ रही कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिलने के उम्मीद व्यक्त की जा रही है। अगले चार दिनों के दौरान रात के तापमान में चार से पांच डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है। इससे रात के दौरान लग रही कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। आइये जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।
इन इलाकों में होगी बारिश

झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए विभाग ने बताया कि प्रदेश में ठंड से लोगों को राहत मिल जाएगी लेकिन कुछ इलाकों में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 20 दिसंबर को राज्य के ऊपर बादल छाएंगे और राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कुहासे छाए रहेंगे लेकिन कनकनी में कुछ कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राज्य के विभिन्न भागों में सर्दी और कनकनी से कुछ राहत मिली। राजधानी में तापमान का पारा 9.0 रहा। जबकि न्यूनतम में और अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य के अन्य जिलों के तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने से कुछ राहत मिली। राज्य में गुमला सबसे सर्द जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा। जबकि मेदिनीनगर का न्यूनतम 7.5 डिग्री, चतरा का 6.4, गुमला का 4.9 डिग्री, खूंटी में 6.1 डिग्री, लोहरदगा में 6.3 डिगी और पश्चिमी सिंहभूम में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी पूर्वी हवा का रुख झारखंड की ओर होगा। इससे राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बादल छाएंगे।

प्रभावित जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में कमी आएगी। लेकिन रात के तापमान में वृद्धि होगी। जबकि राज्य के उत्तरी भागों में इस बदलाव का असर कम होगा। इन इलाकों में केवल हल्के बादल छाए रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button