बिहार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए हेमंत सोरेन, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

झारखंड
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल मिलने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए हैं। वह पिछले काफी महीनों से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दे दी थी। ऐसे में अब हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद वह हाथ हिलाते हुए  अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

कोर्ट ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ द्वारा पारित आदेश में कहा गया, ‘‘…याचिकाकर्ता को 50,000 रुपये के जमानत मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया जाता है।’’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन (48) बिरसा मुंडा जेल में कैद थे। सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सोरेन को जमानत दे दी गई है। अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई। उधर हाई कोर्ट से सोरेन को जमानत देने का आदेश आने के बाद झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में मिठाई बांटते हुए नजर आए।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button