फिल्म जगत

हेमा मालिनी ने वृंदावन में मनाई होली

वृंदावन

हेमा मालिनी एक बेहतरीन कलाकार हैं जो न केवल अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि अपने डांस से भी मंच पर रौनक ला देती हैं। एक्ट्रेस ने अब राजनीति की ओर रुख कर लिया है और अक्सर उन्हें कई धार्मिक कार्यक्रमों में दर्शकों के लिए प्रस्तुति देते हुए भी देखा जाता है। होली के अवसर पर, अनुभवी एक्ट्रेस पवित्र शहर वृंदावन में त्योहार मनाने के लिए गईं। वह अपनी फिल्म 'शोले' का मशहूर गाना गाकर अपने फैन्स को शुभकामनाएं देती भी नजर आईं।

वरिष्ठ बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ट्रेंड डांसर और राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर अपने फैंस को फिर से अपना दीवाना बना लिया। एक वीडियो में हेमा मालिनी एक खूबसूरत साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। उन पर लगे फूल और रंग इस बात के गवाह हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में अपने फैंस और दोस्तों के साथ होली खेली है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button