छत्तीसगढ़

समान काम–समान वेतन की मांग को लेकर नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों का महाप्रदर्शन

नया रायपुर, 6 अगस्त।छत्तीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय संभाग स्तरीय हड़ताल के प्रथम दिन बुधवार को नया रायपुर में बड़ी संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 2,000 प्लेसमेंट कर्मचारी शामिल हुए।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की कि नगरी प्रशासन विभाग के कार्यालयों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की तरह नगर निगमों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी संविदा वेतनमान का लाभ दिया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि समान कार्य करने के बावजूद वेतन और सुविधाओं में भेदभाव किया जा रहा है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारी रैली निकालकर राज्य शासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के प्लेसमेंट कर्मचारी एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “समान काम–समान वेतन” और “संविदा वेतनमान लागू करो” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया तथा शासन से जल्द न्यायपूर्ण निर्णय लेने की अपील की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button