मध्यप्रदेश

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा

Related Articles

भोपाल

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन योदन ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। स्वागत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुँच कर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। गणतंत्र दिवस की बधाई दी।  

इस अवसर पर महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पद्मसे सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, प्रतिभावान स्कूली बच्चे, पदक विजेता सामान्य, दिव्यांग खिलाड़ी, सिविल सेवा के प्रतियोगिता के पदक विजेता अधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के मेरिट होल्डर्स उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में झण्डा फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। मिष्ठान का वितरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के परिसहाय द्वय अभिनव चौकसे, अतुल शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा और नियंत्रक हॉउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर सहित राजभवन के सभी विभागों, सुरक्षाबलों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा
अधिकारी-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ

75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव सिंह ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव सिंह ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ उपस्थित थे। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह ने विंध्य कोठी पर भी झंडा फहराया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button