फिल्म जगत

मैं हूं ना के वक्त मिला था सरप्राइज

मुंबई

सुष्मिता सेन ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि शाहरुख खान फिल्म ‘मैं हूं ना’ में उनके अपोजिट नजर आएंगे। डायरेक्टर फराह खान ने इस बात को बिल्कुल सीक्रेट रखा था। फिल्म में कास्ट करने के बाद फराह खान ने सुष्मिता सेन को एक दिन फिल्म सिटी बुलाया। वहां पहले से शाहरुख खान मौजूद थे।

सुष्मिता ने फराह से पूछा कि यहां शाहरुख क्या कर रहे हैं। तब फराह ने कहा कि वही इस फिल्म के लीड एक्टर हैं। यह सुनते ही सुष्मिता चौंक गईं। उन्होंने कहा कि फराह आपको बताना चाहिए था कि शाहरुख खान इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आने वाले हैं। खैर सुष्मिता को इस बात से काफी खुशी मिली थी। सुष्मिता ने पिंकविला से कहा- मैं ‘सिर्फ तुम’ के गाने दिलबर-दिलबर शूट कर रही थी। फराह उसकी कोरियोग्राफर थीं। एक दिन फराह ने बातों-बातों में कहा कि जिस दिन मैं पहली फिल्म बनाऊंगी, आपको ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करूंगी। मैंने भी कहा कि बिल्कुल, आप जब भी फिल्म बनाना, बस एक कॉल कर देना। 2004 में फराह ने अपनी पहली फिल्म मैं हूं ना की अनाउंसमेंट के बाद सुष्मिता को कॉल किया। सुष्मिता ने बिना एक मिनट देर किए हामी भर दी। सुष्मिता ने कहा- मैंने फराह से बिल्कुल नहीं पूछा था कि फिल्म कैसी होगी, उसकी कहानी कैसी होगी, या उसमें एक्टर्स कौन होंगे।

मुझे फिल्म के बारे में कुछ भी आइडिया नहीं था। एक दिन फराह ने मुझे फिल्म सिटी बुलाया। मैं गई तो देखा कि फराह किसी एक्टर से बात कर रही हैं। पास जाकर देखा तो वो शख्स शाहरुख खान थे। मेरे चेहरे पर हंसी और आश्चर्य दोनों था। मैंने फराह से कहा कि आपको यह बात बतानी चाहिए थी कि शाहरुख खान फिल्म में लीड एक्टर होंगे। फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख और सुष्मिता के अलावा जायेद खान और अमृता राव ने भी अहम रोल निभाया था। सुनील शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाया था। यह फराह खान की पहली फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। फिल्म में शाहरुख के कॉलेज कैंपस में सुष्मिता रेड शिफॉन साड़ी पहनकर एंट्री करती हैं, जिसे शाहरुख देखते ही रह जाते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button