छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम

आरंग। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम नवागांव में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। अधिकारियों ने आमजन से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। वहीं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button