उत्तर प्रदेश

आगारा में लड़की से चलती गाड़ी में रेप, फटे कपड़ों व नंगे पैर किशोरी थाने पहुंची

आगरा

आगरा जिले में चलती गाड़ी में रेप की घटना सामने आई है। बाह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से इटावा के बलराई थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने कार में रेप किया। उसको सड़क किनारे छोड़ दिया। फटे कपड़ों व नंगे पैर किशोरी बलराई थाना पहुंची। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

घटनाक्रम 24 अप्रैल का है। बाह क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की आरे दर्ज कराए मुकदमे में बताया गया है कि 25 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी बलराई थाना क्षेत्र में है। वह वहां पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ कार में पड़ोसी युवक द्वारा दुराचार करने की जानकारी दी।

किशोरी ने बताया कि उसे सड़क किनारे छोड़ दिया। वह किसी तरह नंगे पैर चलकर थाने पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त से भी भी शिकायत कर इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। 5 मई को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button