राजनीति

महासचिव प्रियंका गांधी ने 5 गारंटियों के साथ नर्मदा तट से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

जबलपुर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत जबलपुर से कर दी है। प्रियंका सुबह जबलपुर पहुंचीं, यहां उन्होेंने पहले ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ नर्मदा पूजा और आरती की। इसके बाद वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमसभा को संबोधित किया।  कांग्रेस ने जबलपुर में तिराहों-चौराहों पर राम भक्त हनुमान की 30-30 फीट की गदा लगाई हैं।

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लोगों पांच गारंटी दीं। साथ ही नारी सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत भी की। उन्होंने महिलाओं को योजना के फार्म भी सौंपे। इस योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए आर्थिक सहायता देगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरु किए जाने के बाद की थी।

Related Articles

इससे पहले सुबह जबलपुर पहुंची प्रियंका ने ग्वारी घाट पहुंचकर नर्मदा पूजन किया। इस अवसर पर 11 पुजारियों ने मंत्रों का वाचन किया। इसके बाद उमाघाट पर भी पूजा अर्चना की। इसके साथी भंवरताल गार्डन पहुंचीं, जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।प्रियंका वाड्रा भंवरताल गार्डन में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद लोक नृत्य कलाकारों से मिलीं उसके बाद आदिवासी नेताओं से उन्होंने हालचाल पूछा और गोल बाजार के लिए रवाना हुईं।

जबलपुर में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। प्रियंका गांधी के आगमन पर कांगे्रस के दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ ही राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, नगर अध्यक्ष व मेयर जगत बहादुर अन्नू, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, संजय यादव, विनय सक्सेना ने उनका स्वागत किया।

अघोषित रोड शो के नजारे

प्रियंका गांधी का घोषित रोड शो नहीं था, लेकिन नर्मदा तट से सभा स्थल के मार्ग में दोनों ओर तथा यात्रा मार्ग के भवनों में बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने खड़े थे। प्रियंका हाथ हिला कर सबका अभिवादन कर रहीं थीं। गोरखपुर में उनके स्वागत में खड़े नेता-कार्यकर्ता तिरंगे के रंग के परिधान में उनके स्वागतार्थ खड़े थे। उन्हें देख कर प्रियंका ने भारत माता की जय भी कहा।

पांच साल में तीसरी बार गांधी परिवार ने की नर्मदा पूजा

पिछले पांच साल में तीसरी बार गांधी परिवार के लोग नर्मदा पूजा कर चुके हैं। प्रियंका गांधी ने आज मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इससे पहले प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी जबलपुर आए थे। उन्होंने उमा घाट पर मां नर्मदा की पूजा की थी। दो बार जबलपुर में मां नर्मदा की पूजा करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां के घाट पर भाई-बहन दोनों ने साथ में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की थी। आज आरती के बाद एक बालिका ने सभी को नर्मदा जी को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने की शपथ दिलाई। इससे पांच साल पहले भी ऐसी ही शपथ राहुल गांधी के सामने एक बालिका ने दिलाई थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button