बाज़ार

नए साल 2023 में गौतम अडानी बन सकते हैं दुनिया के सबसे बड़े अरबपति

 नई दिल्ली 

पिछले एक दशक में दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में कई बदलाव हुए हैं। टॉप-100 अमीरों की लिस्ट में कई नए चेहरे हैं, जो पहले कभी नहीं थे। साल 2018 से 2021 तक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में शीर्ष पर थे। आज एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और हो सकत है कल भारत के गौतम अडानी पहले नंबर पर आ जाएं। 100 बिलियन डॉलर की सीमा को पार करने वाले पहले अरबपति 2018 में जेफ बेजोस थे, जब उन्होंने बिल गेट्स से सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। हालाँकि, अब शीर्ष 10 सबसे अमीरों में 4 को छोड़कर सभी सेंटीबिलियनेयर हैं।

दिग्गजों ने अरबों डॉलर गंवाया
बता दें कोरोना महामारी के दौरान अमेजन के शेयर की कीमत बढ़ने के बाद 2020 में बेजोस 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए। हाल के महीनों में बेजोस की नेटवर्थ में गिरावट आई है। वहीं, टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क की संपत्ति इस साल अब तक काफी कम हुई है।

एलन मस्क ने इस साल अब तक 95.1 अरब डॉलर गंवाया
एलन मस्क की संपत्ति इस साल अब तक 95.1 अरब डॉलर घटकर 175 अरब डॉलर रह गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट करीब 11 अरब डॉलर गंवाकर 167 अरब डॉलर पर आ गए हैं। बिल गेट्स भी 24.4 अरब डॉलर गंवाकर 114 अरब डॉलर पर हैं। जेफ बेजोस 80 अरब डॉलर गंवा चुके हें और अब उनका नेटवर्थ केवल 112 अरब डॉलर रह गया है। वॉरेन बफेट की संपत्ति 2.53 अरब डॉलर घटकर 106 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी भी 243 मिलियन डॉलर गंवाकर 89.7 अरब डॉलर पर आ गए हैं। बाकी स्टीव वॉल्मर और लैरी पेज ने भी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा इस दौरान खो दिया है। 

केवल अडानी ने ही पैसा बनाया 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक टॉप-10 अमीरों में केवल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ही एक मात्र ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 49 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अगर अडानी की कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन साल 2023 में भी ऐसा ही रहा और इसके साथ ही अडानी को छोड़ बाकी अरबपतियों की संपत्ति में ऐसे ही गिरावट होती रही तो निश्चित तौर पर साल 2023 के अरबपतियों के सरताज होंगे गौतम अडानी।
 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button