देश

गंजम बस हादसा: दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 12 की मौत और कई घायल

गंजम.
ओडिशा के गंजम जिले में 25-26 जून की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में 12  यात्रियों की मौत हो गई, 8 से अधिक लोग घायल हैं। गंजम की जिला मजिस्ट्रेट दिब्या ज्योति परिदा ने मीडिया को बताया कि घायलों को इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को ओडिशा के गंजम जिले में दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई।

 ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 नाबालिग शामिल हैं।

अब तक 12 की मौत

Related Articles

गंजम कलेक्टर दिव्यज्योति परिदा ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका एमकेसीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कटक के एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बस में फंसे लोगों को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने निकाला

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई ओडिशा रोडवेज की बस रायगढ़ से भुवनेश्वर जा रही थी। जबकि निजी बस बेरहामपुर से बारातियों को लेकर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद कई यात्री बस में फंसे थे जिन्हें पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

आडिशा सरकार ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

इस हादसे पर दुख जताते हुए ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 30 हजार रुपए दिए जाएंगे।

देर रात हुई हादसा

बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह हादसा रविवार रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ है। दुर्घटना में निजी बस के कई यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई घायल भी हैं। वहीं, ओडिशा रोडवेज बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ओडिशा के गंजम जिले में भीषण सड़क हादसे की कहानी

गंजम की जिला मजिस्ट्रेट दिब्या ज्योति परिदा ने ने कहा कि घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। विशेष राहत आयुक्त की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

ओडिशा गंजम सड़क हादसा- एक बस बारात लेकर जा रही थी

बरहमपुर के एसपी सरवण विवेक ने कहा कि शुरुआती जांच में यह दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर का मामला दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा रात करीब 1 बजे दिगपहांडी के पास हुआ। एक सरकारी बस(OSRTC) रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी। दूसरी प्राइवेट बस खांडादेउली गांव से बारात लेकर लौट रही थी।

हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों की बॉडी टकराकर धंस गई थीं। घायलों और लाशों को निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बसों में फंसे लोग चीखते रहे।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button