छत्तीसगढ़

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बालोद में 7 आरोपी गिरफ्तार

बालोद.

गुंडरदेही पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी गांव में लगे मोबाइल टावरों से केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

Related Articles

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत बड़ी मात्रा में चोरी किए गए मोबाइल टावर केबल बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button