छत्तीसगढ़

नि:शुल्क सिंधी सामुहिक विवाह व जनेऊ मुंडन समारोह 12 फरवरी को

रायपुर
गोदडी वाला बाबा की  दरबार में पूज्य गोदड़ीधाम एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिन्धी प्रदेश पंचायत रायपुर के सयुक्तं तत्वाधान में 12 फरवरी 2023 को 23वां नि:शुल्क सिंधी सामुहिक विवाह एव जनेऊ मुंडन समारोह का आयोजन किया जाएगा। गोदडीवाला धाम देवपुरी की महंत पूज्य अम्मा मीरा देवी  के द्वारा पंजीयन फॉर्म का विमोचन किया गया।

ब्रह्मस्वरूप संत बाबा हरदासराम, संत बाबा गेलाराम साहब ,पूज्य माता ईशा देवी चोलेवाली के शुभ आशीर्वाद से पूज्य माता मीरा देवी तथा साधु संतों के सानिध्य में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। स्व. अमर पंजवानी (संस्थापक) छत्तीसगढ़ जनरल सिन्धी प्रदेश पंचायत कि स्मृति  में उनके सपनों को साकार करते हुए विगत 21वर्षों की तरह 22वे वर्ष भी 12 फरवरी 2023 पूज्य गोदड़ी धाम, देवपुरी, रायपुर में होने वाले  23वां नि:शुल्क सिंधी सामुहिक विवाह एव जनेऊ मुंडन समारोह , स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  किया जाएगा। ब्रह्मस्वरूप बाबा गेलाराम साहेब के बरसी महोत्सव के दौरान संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया एव गोदडीवाला धाम देवपुरी की महंत पूज्य अम्मा मीरा देवी के द्वारा पंजीयन फॉर्म का विमोचन पंचायत के पदाधिकारियों ने करवाया।  इस दौरान अध्यक्ष हीरा माखीजा, महासचिव नरसा लालवानी, संयुक्त सचिव सुरेश बठेजा, पदाधिकारी मयूर पंजवानी, जयराम बठेजा, विजय बठेजा एवं दरबार के सेवादारी हरि इसरानी  अमर गिदवानी  सतीश थौरानी एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button