Breaking Newsराजनीति

BJP जिला अध्यक्षों की चौथी सूची जारी, अब इन जिलों में की गई नामों की घोषणा, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

भोपाल

बीजेपी संगठन चुनाव 2024-25 के तहत बीजेपी ने अपने जिला अध्यक्षों की चौथी लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बुधवार को 15 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी ने तीन लिस्टों में 32 जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट रविवार को जारी की गई थी जिसमें उज्जैन नगर और विदिशा जिले के अध्यक्षों की घोणषा की गई थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। उसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया।

बुधवार को बीजेपी ने विंध्य और बुंदेलखंड रीजन के 15 नामों के घोषणा की है। बीजेपी की लिस्ट में दिग्गज नेताओं का प्रभाव दिख रहा है।

कम्रांकजिले का नामजिला अध्यक्ष का नाम
1सीधीदेवकुमार सिंह
2रायसेनराकेश शर्मा
3सिवनीमीना बिसेन
4रीवावीरेन्द्र गुप्ता
5बैतूलसुधाकर पवार
6बड़वानीअजय यादव
7अलीराजपुरसंतोष परवल
8झाबुआभानु भूरिया
9मुरैनाकमलेश कुशवाहा
10मंडलाप्रफुल्ल मिश्रा
11भिंडदेवेन्द्र नरवरिया
12उमारियाआतुशोष अग्रवाल
13आगरओम मालवीय
14मंदसौरराजेश दीक्षित
15नर्मदापुरमप्रीति शुक्ला

 

प्रदेश अध्यक्ष का भी होगा चुनाव

बीजेपी पार्टी के संविधान के अनुसार, किसी भी राज्य में 50 फीसदी जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 50 फीसदी से ज्यादा जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए हर जिले की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी थी। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है।

 

मंगलवार को 13 जिलों में नियुक्त किए गए थे अध्यक्ष

  • शाजापुर: रवि पांडे
  • जबलपुर नगर: रत्नेश सोनकर
  • कटनी: दीपक टंडन सोनी
  • ग्वालियर नगर: जयप्रकाश राजोरिया
  • बालाघाट: रामकिशोर कांवरे
  • सागर ग्रामीण: रानी पटेल कुशवाह
  • अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम
  • दतिया: रघुवीर शरण कुशवाह
  • दमोह: श्याम शिवहरे
  • सागर: श्याम तिवारी
  • डिंडोरी: चमरू नेताम
  • शाजापुर: रवि पांडे
  • सिंगरौली: सुंदर शाह

सोमवार को इन नामों का किया गया था एलान 

शहरजिलाध्यक्ष
भोपाल नगररविंद्र यति
भोपाल ग्रामीणतीरथ सिंह मीणा
देवासरायसिंह सेंधव
खंडवाराजपाल सिंह तोमर
मैहरकमलेश सुहाने
श्योपुरशशांक भूषण
अशोकनगरआलोक तिवारी
नीमचवंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीणराजेश धाकड़
रतलामप्रदीप उपाध्याय
पन्नाबृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरीजसमंत जाटव
बुरहानपुरमनोज माने
छतरपुरचंद्रभान गौतम
गुनाधर्मेंद्र सिकरवार
हरदाराजेश वर्मा
मउगंजडॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीणराजकुमार पटेल

उज्जैन और विदिशा के अध्यक्षों की सबसे पहले हुई थी घोषणा
दअरसल, भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया था। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया था। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button