झारखंड

टाटा स्टील के पूर्व MD जमशेद ईरानी का निधन

भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले डॉ जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्म भूषण जमशेद जे ईरानी ने सोमवार (31 अक्टूबर) को जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। टाटा स्टील ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद ईरानी के निधन की जानकारी दी।

2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए
जमशेद जे ईरानी 43 साल की अपनी विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे। उन्होंने कंपनी को कई क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। टाटा स्टील ने कहा, ‘उन्हें एक दूरदर्शी लीडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।’

टाटा स्टील ने आगे कहा, ‘जमशेद ईरानी ने 1990 के दशक की शुरुआत में इंडिया के इकोनॉमिक लिबरलाइजेशन के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया था। उन्होंने भारत में स्टील इंडस्ट्री की ग्रोथ और डेवलपमेंट में अपना अत्यधिक योगदान दिया।’

1968 में टाटा स्टील ज्वॉइन की
जमशेद ईरानी ने 1963 में शेफील्ड में ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च एसोसिएशन के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वे हमेशा अपने देश की प्रगति में योगदान देने के बारे में सोचते थे। वे 1968 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) में काम करने के लिए भारत लौट आए थे। तब उन्होंने कंपनी में डायरेक्टर इंचार्ज ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट के असिस्टेंट के पद पर ज्वॉइन किया था।

2007 में पद्म भूषण से सम्मानित हुए
जमशेद ईरानी को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। इनमें 1996 में रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के इंटरनेशनल फेलो के रूप में उनकी नियुक्ति और 1997 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा भारत-ब्रिटिश व्यापार और सहयोग में उनके योगदान के लिए मानद नाइटहुड शामिल है।

इंडस्ट्री में डॉ ईरानी के योगदान के लिए उन्हें 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनको मेटलर्जी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए 2008 में भारत सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। बता दें कि ईरानी के परिवार में उनकी पत्नी डेजी ईरानी और उनके तीन बच्चे, जुबिन, नीलोफर और तनाज हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button