राजनीति

पूर्व सीएम शिवराज बोले- यादें ताजा हो रही हैं

विदिशा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए रवाना हुए। उन्होंने रेल से यात्रा की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उनके साथ थीं। शिवराज ने कहा कि भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। यात्रा का ये अनुभव आनंददायक है। गंजबासौदा स्टेशन पर शिवराज के भव्य स्वागत किया गया।

शिवराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Related Articles

शिवराज ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरोवार था। निमंत्रण उन्हें भी मिला था, कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया? निमंत्रण ठुकरा दिया। मैं यह मानता हूं, कांग्रेस की इस ऐतिहासिक भूल के लिए जवाब देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल का संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय, घिनौने कृत्य हुआ। बहनें सड़कों पर उतरी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया। क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है।

पूर्व सीएम ने कहा कि एक बात मैं पूछना चाहता हूं देश भी जानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं  सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दो का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है? वहीं,  सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा?, इसका जवाब भी जनता चाहती है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button