छत्तीसगढ़

वन विभाग के अधिकारी वनों की रक्षा के साथ वनवासियों की समृद्धि के लिए कार्य करें: मुख्य सचिव

रायपुर

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वनों के विकास के साथ वनों के आस-पास के वनवासियों ग्रामवासियों के समृद्धि एवं विकास के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनवासियों की आमदनी बढ़ाने और वनोपजों के संग्रह एवं वन आधारित कार्यों में वनवासियों का भरपूर सहयोग करें। मुख्य सचिव आज यहां अरण्य भवन नवा रायपुर में आयोजित वनमंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि रागी, कोदो, कुटकी और अन्य मिलेट्स का उत्पादन वनवासी और ग्रामवासी करते है। सभी मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स से बने भोजन का उपयोग करना चाहिए। इस तरह से हम सभी मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने में भरपूर सहयोग कर सकते है। मिलेट्स पूर्णत: जैविक उत्पाद है यह कार्बन से भी मुक्त है।

मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षकों और वनमंडलाधिकारियों से कहा कि आप ऊजार्वान अधिकारी है, आपकी बौद्धिकता, कार्यों से ही वनों के संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा आपकी कार्यकुशलता से शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में वनवासियों की उन्नति की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि आपको वनवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करना होगा। जिससे हम अपने लक्ष्यों को और आसानी से पूरा कर सकेंगे। वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने दो दिवसीय वनमण्डलाधिकारियों की इस कॉन्फ्रेंस के संबंध में की गई विविध गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश डाला। पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होने के लिए मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आये वन मंडलाधिकारियों, मुख्य वन संरक्षकों से उनके क्षेत्र के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

मुख्य सचिव की विशेष उपस्थिति में आज वन विभाग द्वारा मिलेट्स लंच का आयोजन किया गया। जिसमें रागी का सूप, रागी हलुवा, लाल भाजी, कोदो के चावल, मिलेट्स बरा, कुटकी का फरा, कोदो के चावल की खीर परोसी गई। मिलेट्स लंच में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश चतुवेर्दी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, वनमण्डलाधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलेट्स लंच का लुत्फ उठाया।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button