विदेश

नॉर्थ कैरोलिना में फायरिंग, 5 लोगों की मौत…

अमेरिका। गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यहां नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि नेउज रिवर ग्रीनवे इलाके में कई लोगों पर फायरिंग की गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भी एक पुलिस ऑफिसर शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मेयर मैरी ने कहा- देश में गोलीबारी की घटना बढ़ रही हैं। गन वॉयलेंस पर सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आस-पास रह रहे लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

Related Articles

7 दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी
इसके पहले उत्तरी-दक्षिण कैरोलिना में 9 अक्टूबर को एक घर में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में भी 5 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक घायल था, उसने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया। 

अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button