देश

Festival Special Trains: दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 1000+ ट्रेनें

नई दिल्ली
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब त्योहारों के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग खुलते ही सीटें तेजी से भर गईं. अब देश के विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में टिकट स्टेटस 'रिग्रेट' दिखा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि कंफर्म होने की उम्मीद न के बराबर समझिए. ऐसे में यात्रियों के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनें एक विकल्प बन सकती हैं। 

इस बार दिवाली 8 नवंबर को है. छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक है. त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की 1000 से अधिक ट्रिप्स की घोषणा की है. ये सेवाएं 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 के बीच 61 दिनों के दौरान अलग-अलग रेलवे जोन द्वारा उन रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहेगा. रेलवे का मकसद उन यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देना है, जिन्हें त्योहारों में घर जाने के लिए नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। 

13 रेलवे जोन में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक, 43 जोड़ी ट्रेनें और 1,053 ट्रिप्स की योजना है. ये सेवाएं अलग-अलग रेलवे जोन के जरिए संचालित होंगी. कुछ ट्रेनें पूरे अवधि में सीमित संख्या में चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें सप्ताह में एक या दो दिन चलेंगी. इन स्पेशल ट्रेनों से कोलकाता, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, नई दिल्ली और पलवल जैसे प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, ग्वालियर और दादरी जैसे रेलवे स्टेशनों से भी कई ट्रेनें इस नेटवर्क में शामिल हैं. यात्रियों के लिए पुणे, हडपसर, खजुराहो, तिरुचनूर और आगरा कैंटोनमेंट जैसे रूट भी रेलवे की लिस्ट में हैं। 

इन रूट पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
वेस्टर्न रेलवे 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और नॉर्दर्न रेलवे के 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे. नॉर्दर्न रेलवे की बात करें तो प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन नंबर 02417, 1 से 14 अक्टूबर तक रोज चलेगी. इसके बाद 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक यह सोमवार, रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. इसकी वापसी ट्रेन 02418 भी अलग-अलग तारीखों में इसी अवधि के दौरान चलाई जाएगी. कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच 02455 और वापसी में 02456 ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी. वहीं आगरा कैंट से पलवल के बीच 01941 और वापसी में 01942 ट्रेन 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोज चलेगी। 

ईस्टर्न रेलवे में इन रूट पर विकल्प
ईस्टर्न रेलवे की सूची में आगरा कैंट से कोलकाता के बीच 01911 और वापसी में 01912 शामिल हैं. 01911 के 9 फेरे और 01912 के 9 फेरे निर्धारित हैं. कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के बीच 04157 और वापसी में 04158 ट्रेन दी गई है. दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे निर्धारित हैं. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल के बीच 04185 और वापसी में 04186 सप्ताह में दो दिन चलेंगी. दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे दिए गए हैं। 

दूसरे रेलवे जोन में भी कई विकल्प
सदर्न रेलवे की सूची में कानपुर सेंट्रल से मदुरै के बीच 01925 के 8 फेरे और प्रयागराज जंक्शन से कन्याकुमारी के बीच 04171 के 2 फेरे शामिल हैं. साउथ वेस्टर्न रेलवे में प्रयागराज जंक्शन से हुबली, कानपुर सेंट्रल से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, सूबेदारगंज से यशवंतपुर और प्रयागराज जंक्शन से यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच 04127 और वापसी में 04128 ट्रेन के 9-9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। 

भीड़ को देखते हुए बढ़ सकती हैं ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की मांग और वेटिंग लिस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है. टिकट बुकिंग और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मिलने वाले डिमांड डेटा के आधार पर जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा सकती है. स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त कमर्शियल और RPF स्टाफ तैनात किया जा रहा है. सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

टिकट नहीं मिला तो देखें ये विकल्प
अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और नियमित ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा, तो सिर्फ वेटिंग लिस्ट पर निर्भर रहने के बजाय इन स्पेशल ट्रेनों में सीट तलाशना एक विकल्प हो सकता है. खासकर जिन यात्रियों के रूट पर नियमित ट्रेनों में 'रिग्रेट' या बहुत लंबी वेटिंग दिख रही है, उन्हें अपने स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची जरूर देखनी चाहिए. यात्रियों को हमारा सुझाव है कि वे टिकट बुक करने से पहले संबंधित रेलवे जोन की अपडेटेड लिस्ट और ट्रेन का रनिंग शेड्यूल जरूर चेक करें…

 

 

अलग-अलग रेलवे जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway)

 

क्र.ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
102417प्रयागराज जंक्शन → शकूरबस्तीरोजाना1 अक्टूबर–14 अक्टूबर 202614
 02417प्रयागराज जंक्शन → शकूरबस्तीसोमवार, रविवार, गुरुवार, शुक्रवार15 अक्टूबर–14 दिसंबर 202628
 02418शकूरबस्ती → प्रयागराज जंक्शनरोजाना1 अक्टूबर–15 अक्टूबर 202615
 02418शकूरबस्ती → प्रयागराज जंक्शनबुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार17 अक्टूबर–17 दिसंबर 202626
204163नारायणपुर बाजार → शकूरबस्तीमंगलवार, बुधवार, शनिवार17 अक्टूबर–16 दिसंबर 202619
 04164शकूरबस्ती → नारायणपुर बाजारसोमवार, मंगलवार, शुक्रवार16 अक्टूबर–15 दिसंबर 202620
302455कानपुर सेंट्रल → नई दिल्लीसोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार2 अक्टूबर–30 नवंबर 202635
 02456नई दिल्ली → कानपुर सेंट्रलसोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार2 अक्टूबर–30 नवंबर 202635
402457कानपुर सेंट्रल → आनंद विहार टर्मिनलमंगलवार, गुरुवार, रविवार1 अक्टूबर–29 नवंबर 202626
 02458आनंद विहार टर्मिनल → कानपुर सेंट्रलमंगलवार, गुरुवार, रविवार1 अक्टूबर–29 नवंबर 202626
504123प्रयागराज जंक्शन → हजरत निजामुद्दीनबुधवार, रविवार4 अक्टूबर–29 नवंबर 202617
 04124हजरत निजामुद्दीन → प्रयागराज जंक्शनसोमवार, गुरुवार1 अक्टूबर–30 नवंबर 202617
604183प्रयागराज जंक्शन → हजरत निजामुद्दीनमंगलवार20 अक्टूबर–1 दिसंबर 20267
 04184हजरत निजामुद्दीन → प्रयागराज जंक्शनबुधवार21 अक्टूबर–2 दिसंबर 20267
702275प्रयागराज जंक्शन → दादरीशुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
 02276दादरी → प्रयागराज जंक्शनशनिवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 20269
804117सूबेदारगंज → दादरीगुरुवार1 अक्टूबर–26 नवंबर 20269
 04118दादरी → सूबेदारगंजशुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
901941आगरा कैंट → पलवलरोजाना1 अक्टूबर–31 अक्टूबर 202631
 01942पलवल → आगरा कैंटरोजाना1 अक्टूबर–31 अक्टूबर 202631

सेंट्रल रेलवे (Central Railway)

 

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
01921पुणे → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ)गुरुवार22 अक्टूबर से 19 नवंबर 20265
01922वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) → पुणेबुधवार21 अक्टूबर से 18 नवंबर 20265
01923हडपसर (HDP) → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ)रविवार18 अक्टूबर से 22 नवंबर 20266

वेस्टर्न रेलवे (Western Railway)

क्र.ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
101905कानपुर सेंट्रल (CNB) → असारवा (ASV)सोमवार5 अक्टूबर–30 नवंबर 20269
 01906असारवा (ASV) → कानपुर सेंट्रल (CNB)मंगलवार6 अक्टूबर–1 दिसंबर 20268
201907आगरा कैंट (AGC) → उधना (UDN)मंगलवार6 अक्टूबर–24 नवंबर 20268
 01908उधना (UDN) → आगरा कैंट (AGC)बुधवार7 अक्टूबर–25 नवंबर 20268
301909असारवा (ASV) → आगरा कैंट (AGC)मंगलवार6 अक्टूबर–24 नवंबर 20268
 01910आगरा कैंट (AGC) → असारवा (ASV)सोमवार5 अक्टूबर–23 नवंबर 20268
402199वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) → बांद्रा टर्मिनस (BDTS)गुरुवार1 अक्टूबर–26 नवंबर 20269
 02200बांद्रा टर्मिनस (BDTS) → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ)शनिवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 20269
504105प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → उधना (UDN)गुरुवार, रविवार1 अक्टूबर–29 नवंबर 202618
 04106उधना (UDN) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)शुक्रवार, सोमवार2 अक्टूबर–30 नवंबर 202618
604179प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → साबरमती बीजी (SBIB)शनिवार, मंगलवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 202617
 04180साबरमती बीजी (SBIB) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)रविवार, बुधवार4 अक्टूबर–29 नवंबर 202617
704119सूबेदारगंज (SFG) → बांद्रा टर्मिनस (BL)शनिवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 20269
 04120बांद्रा टर्मिनस (BL) → सूबेदारगंज (SFG)रविवार4 अक्टूबर–29 नवंबर 20269
804139प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → दादर (DDR)शुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
 04140दादर (DDR) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)रविवार4 अक्टूबर–29 नवंबर 20269
904155सूबेदारगंज (SFG) → उधना (UDN)सोमवार, गुरुवार19 अक्टूबर–26 नवंबर 202612
 04156उधना (UDN) → सूबेदारगंज (SFG)मंगलवार, शुक्रवार20 अक्टूबर–27 नवंबर 202612
1004169सूबेदारगंज (SFG) → इंदौर (INDB)शुक्रवार, सोमवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 202617
 04170इंदौर (INDB) → सूबेदारगंज (SFG)शनिवार, मंगलवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 202617
1104173प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → वेरावल (VRL)गुरुवार1 अक्टूबर–26 नवंबर 20269
 04174वेरावल (VRL) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)शुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
1204175सूबेदारगंज (SFG) → दादर (DDR)रविवार4 अक्टूबर–22 नवंबर 20268
 04176दादर (DDR) → सूबेदारगंज (SFG)मंगलवार6 अक्टूबर–24 नवंबर 20268
1304177सूबेदारगंज (SFG) → बांद्रा टर्मिनस (BL)मंगलवार6 अक्टूबर–24 नवंबर 20268
 04178बांद्रा टर्मिनस (BL) → सूबेदारगंज (SFG)बुधवार7 अक्टूबर–25 नवंबर 20268

ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway)

 

ट्रेन संख्यारूटदिनअवधिकुल फेरे
01911आगरा कैंट (AGC) → कोलकाता (KOAA)गुरुवार1 अक्टूबर–20 नवंबर 20269
01912कोलकाता (KOAA) → आगरा कैंट (AGC)शुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
04157कानपुर सेंट्रल (CNB) → कोलकाता (KOAA)मंगलवार6 अक्टूबर–24 नवंबर 20268
04158कोलकाता (KOAA) → कानपुर सेंट्रल (CNB)बुधवार7 अक्टूबर–25 नवंबर 20268
04185वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) → आसनसोल (ASN)बुधवार और रविवार7 अक्टूबर–29 नवंबर 202616
04186आसनसोल (ASN) → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ)सोमवार और गुरुवार8 अक्टूबर–30 नवंबर 202616

साउथ वेस्टर्न रेलवे (South Western Railway)

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
04113प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → हुबली (UBL)शनिवार3 अक्टूबर–12 दिसंबर 20269
04114हुबली (UBL) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)मंगलवार6 अक्टूबर–15 दिसंबर 20268
04131कानपुर सेंट्रल (CNB) → सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु (SMVB)रविवार4 अक्टूबर–15 नवंबर 20267
04132सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु (SMVB) → कानपुर सेंट्रल (CNB)बुधवार7 अक्टूबर–18 नवंबर 20267
04135सूबेदारगंज (SFG) → यशवंतपुर (YPR)शुक्रवार2 अक्टूबर–4 दिसंबर 20269
04136यशवंतपुर (YPR) → सूबेदारगंज (SFG)सोमवार5 अक्टूबर–7 नवंबर 20269
04149प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → यशवंतपुर (YPR)बुधवार7 अक्टूबर–9 दिसंबर 20268
04150यशवंतपुर (YPR) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)शनिवार3 अक्टूबर–12 दिसंबर 20269

सदर्न रेलवे (Southern Railway) 

 

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
01925कानपुर सेंट्रल (CNB) → मदुरै (MDU)बुधवार7 अक्टूबर–25 नवंबर 20268
01926मदुरै (MDU) → कानपुर सेंट्रल (CNB)शनिवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 20269
04171प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → कन्याकुमारी (CAPE)शनिवार3 अक्टूबर–10 अक्टूबर 20262
04172कन्याकुमारी (CAPE) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)मंगलवार5 अक्टूबर–12 अक्टूबर 20262

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (North East Frontier Railway)

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
04127कानपुर सेंट्रल (CNB) → गुवाहाटी (GHY)गुरुवार1 अक्टूबर–10 दिसंबर 20269
04128गुवाहाटी (GHY) → कानपुर सेंट्रल (CNB)शुक्रवार2 अक्टूबर–11 दिसंबर 20269

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (North Western Railway) 

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
04161प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) → सीकर (SIKR)सोमवार5 अक्टूबर–30 नवंबर 20269
04162सीकर (SIKR) → प्रयागराज जंक्शन (PRYJ)मंगलवार6 अक्टूबर–1 दिसंबर 20268
04193सूबेदारगंज (SFG) → भगत की कोठी (BGKT)सोमवार, गुरुवार1 अक्टूबर–30 नवंबर 202618
04194भगत की कोठी (BGKT) → सूबेदारगंज (SFG)मंगलवार, शुक्रवार2 अक्टूबर–1 दिसंबर 202617

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (East Central Railway)

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
04137ग्वालियर (GWL) → बरौनी जंक्शन (BJU)शनिवार, मंगलवार3 अक्टूबर–28 नवंबर 202617
04138बरौनी जंक्शन (BJU) → ग्वालियर (GWL)रविवार, बुधवार4 अक्टूबर–29 नवंबर 202617

ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) 

ट्रेन नंबररूटदिनसंचालन अवधिकुल फेरे
01929वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) → खुर्दा रोड (KUR)शुक्रवार2 अक्टूबर–27 नवंबर 20269
01930खुर्दा रोड (KUR) → वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ)रविवार4 अक्टूबर–27 नवंबर 20269

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button