उत्तर प्रदेश

स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मैनेजर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से 82 दिन बाद जमानत मिली

नोएडा
कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मैनेजर को गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से 82 दिन बाद जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा हो गई है। काजल को 23 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर आई थी। इस गैंग का मुख्य सरगना रवि काना जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ गैंगस्टर और बलात्कार का मुकदमा दर्ज है।

नोएडा पुलिस ने रवि काना और उसकी गैंग के सदस्यों की अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क किया है। नोएडा पुलिस ने जनवरी माह में रवि काना गैंग के 16 लोगों के खिलाफ थाना बीटा- दो में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इस गैंग के 16 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें 6 को जमानत मिल चुकी है।

रवि काना दिसंबर माह वर्ष 2023 में थाईलैंड भाग गया था। उसके साथ उसकी पत्नी मधु नागर और महिला मैनेजर काजल भी थाईलैंड गई थी। बाद में मधु नागर थाईलैंड से भारत लौटी। उसे नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रवि काना और काजल को थाईलैंड की पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे भारत भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि 17 जुलाई को काजल की जमानत याचिका स्वीकार हुई तथा 18 जुलाई को उसकी जमानत भरी गई। उसके बाद वह जेल से रिहा हुई है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button